राजस्थान बिश्नोई समाचार जोधपुर। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल एवं “बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो 2026” के तत्वावधान में आयोजित “बिश्नोई मीडिया कॉन्क्लेव, इन्फ्लुएंसर्स एवं क्रिएटर्स मीट” का भव्य एवं सफल आयोजन 17 मई 2026 को झालामंड सर्किल स्थित होटल डिलाइट ज़ोन में संपन्न हुआ।
यह बिश्नोई समाज का पहला ऐसा मीडिया कॉन्क्लेव रहा, जिसमें सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, लेखन, कला एवं अन्य क्रिएटिव फील्ड्स से जुड़े 100 से अधिक मीडिया प्रतिनिधियों तथा 50 से अधिक इन्फ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स एवं मीडिया पर्सन्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मीडिया, समाज, व्यापार एवं युवाओं के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के मीडिया एवं क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर जोड़ना, नेटवर्किंग को बढ़ावा देना तथा समाज को रोजगार, स्वरोजगार, व्यापार, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं प्रोफेशनल सहयोग की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्यमी एवं बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के कोषाध्यक्ष श्री सुखराम बोला ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले “Bishnoi Global Convention & Expo 2026” को सफल बनाने के लिए सभी मीडिया साथी अपने-अपने चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं नेटवर्क के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।
कार्यक्रम का बीज वक्तव्य इंजी. आर.के. बिश्नोई ने प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान समय में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दौर डिजिटल मीडिया का है और यदि इसका सही दिशा में उपयोग किया जाए तो यह समाज, युवाओं एवं व्यापार के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है।
वरिष्ठ उद्यमी अमरचंद दिलौइया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन आज के समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने सभी साथियों से “Bishnoi Global Convention & Expo 2026” को सफल बनाने तथा समाज को नई दिशा देने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक अरविंद कुमार चोटिया ने कहा कि “सोशल मीडिया पहचान देता है, लेकिन ईमानदारी के साथ लिखते हुए ही सच्ची पहचान कायम की जा सकती है।”
राजस्थान पत्रिका के पूर्व नेशनल हेड सुरेश व्यास ने कहा कि “आज मीडिया पर सोशल मीडिया पूरी तरह हावी है। गांव की छोटी खबर भी सोशल मीडिया के माध्यम से महानगरों तक पहुंच रही है।”
बॉलीवुड अभिनेता एवं कलाकार संजय बिश्नोई ने युवा क्रिएटर्स से सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण कंटेंट बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया समाज को जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बन सकता है।
कार्यक्रम में संत लालदास ने मीडिया के विवेकपूर्ण एवं समाजहित में उपयोग पर जोर दिया। वहीं पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई ने सभी प्रतिभागियों से आयोजन एवं भविष्य के अभियानों को पर्यावरण हितैषी बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल एवं एक्सपो के अध्यक्ष युवा उद्यमी रमेश बाबल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक मीट-अप नहीं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक, प्रोफेशनल एवं ग्रोथ-ओरिएंटेड मीडिया इकोसिस्टम तैयार करने की शुरुआत है। उन्होंने सभी बिश्नोई क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया साथियों से “Bishnoi Global Convention & Expo 2026” को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुरेश बिश्नोई, मनोहर बिश्नोई, रवि बिश्नोई, सुधीर, भूपेंद्र, बीरमाराम, संतोष बिश्नोई, भंवरी कालीराणा, माँगी बिश्नोई, राजेश्वरी, कविता बिश्नोई, अंकिता, रोशन, पूनाराम, रामनिवास, रोहित सहित समाज के अनेक वरिष्ठ मीडिया वक्ताओं, क्रिएटर्स एवं समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए और इस पहले “बिश्नोई मीडिया कॉन्क्लेव” की सराहना की।
सभी वक्ताओं ने कहा कि यह मंच समाज को मीडिया, नेटवर्किंग, रोजगार, स्वरोजगार, व्यापार और नई संभावनाओं से जोड़ने की एक सकारात्मक पहल है। साथ ही युवाओं, क्रिएटर्स एवं मीडिया साथियों को मिलकर कार्य करने, एक-दूसरे को सहयोग देने तथा समाज की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए समाज, मीडिया नेटवर्किंग, बिजनेस अवसरों, स्टार्टअप इकोसिस्टम एवं युवाओं के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का नेटवर्किंग सेशन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
मंच संचालन डॉ. चंद्रभान बिश्नोई ने किया, जबकि अंत में राजूराम कांवा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में पिछले कई दिनों से सहयोग कर रहे श्री दिनेश पंवार, श्री सुनील जाणी, श्री प्रदीप सारण, श्री सुरेश बांगड़वा, श्री दिनेश बेनीवाल, श्री श्रवण खिलेरी, श्री रामनिवास, श्री भजन बेनीवाल, श्रीमती भंवरी एवं टीम, श्री रमेश भादू, श्री अमर बिश्नोई, श्री पूनाराम सहित अन्य साथियों ने कार्यकर्ता एवं टीम सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा एक मजबूत प्रोफेशनल मीडिया नेटवर्क तैयार करने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें