दिल्ली बिश्नोई समाचार गाँव लांधडी, हिसार निवासी ज्योति बिश्नोई पुत्री श्री महावीर जी ज्यानी ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न केवल दिल्ली पुलिस, बल्कि पूरे बिश्नोई समाज का गौरव बढ़ाया है।
ज्योति बिश्नोई की यह शानदार उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ज्योति बिश्नोई को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। हम कामना करते हैं कि वे भविष्य में भी खेल के मैदान के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें और समाज का नाम रोशन करती रहें।
इस अवसर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा एवं दिल्ली बिश्नोई भवन कमेटी के प्रधान जी, कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य तथा अन्य गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
समाज के ऐसे प्रतिभाशाली एवं ऊर्जावान युवाओं का उत्साहवर्धन करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।
ज्योति बिश्नोई को एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
एक टिप्पणी भेजें