जोधपुर में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का भव्य स्वागत, बिश्नोई समाज की एकता व राजनीतिक पर हुआ मंथन

राजस्थान बिश्नोई समाचार जोधपुर हरियाणा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने जोधपुर जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। समाजसेवी पप्पूराम डारा के गार्डन में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों से मुलाकात कर समाज की एकता और सामाजिक उत्थान व राजनीतिक पर चर्चा की।
पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर दौरा रहा जिसमें पूर्व विधायक मलखान बिश्नोई, परसराम बिश्नोई, नारायण डाबड़ी, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, पूर्व विधायक हीरालाल , पूर्व मंत्री शंभूसिंह खेतासर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई तथा जयकिशन सहित अनेक गणमान्य लोगों से कुलदीप बिश्नोई की आत्मीय भेंट हुई। सभी ने समाज की एकता, संगठन और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। तथा आने वाले लोकसभा चुनावों में राजस्थान से एक सीट पर बिश्नोई सांसद बने इस को लेकर चर्चा दिखाई दी हालांकि इस कार्यक्रम में भाजपा ओर कांग्रेस के नेता सब शामिल थे। 

बिश्नोई समाचार नेटवर्क 

Post a Comment

और नया पुराने