बिश्नोई समाचार हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा नेता भव्य बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ पार्टी ने युवा नेतृत्व को मजबूत करने का संदेश दिया है।
भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के पोते और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के पुत्र हैं। वे आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की राजनीति में सक्रिय युवा चेहरों में उनकी पहचान है।
भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भव्य बिश्नोई की भूमिका आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण रहेगी।
बिश्नोई समाचार नेटवर्क
एक टिप्पणी भेजें