दिल्ली बिश्नोई समाचार जटिल हार्ट ऑपरेशन कर नन्हीं बच्ची को दिया नया जीवन, The Washington Post में छपी खबर अमेरिका से एक गौरवपूर्ण समाचार सामने आया है। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष देहडू के सुपुत्र एवं वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. अरविंद बिश्नोई ने एक नन्हीं बच्ची का अत्यंत जटिल हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवनदान दिया है।
बताया जा रहा है कि बच्ची गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी और ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था। लेकिन डॉ. अरविंद बिश्नोई ने अपनी उच्च स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञता, सूझबूझ और अनुभव के दम पर इस कठिन सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन की सफलता के बाद बच्ची की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और परिवार ने डॉक्टर को जीवनदाता बताया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। दुनिया के प्रतिष्ठित समाचार पत्र The Washington Post ने भी इस सफलता को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे पूरे देश और विशेष रूप से बिश्नोई समाज का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ।
डॉ. अरविंद बिश्नोई की इस उपलब्धि पर समाज के प्रबुद्धजन, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह उपलब्धि युवा चिकित्सकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। डॉ साब समाज, प्रदेश और देश को आप पर गर्व है।
एक टिप्पणी भेजें