केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिनेश ईश्वरवाल की शिष्टाचार मुलाकात

बिश्नोई समाचार नागपुर प्रख्यात समाजसेवी एवं युवा नेतृत्व से जुड़े श्री दिनेश जी ईश्वरवाल बिश्नोई सदरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, सड़क अवसंरचना, सड़क निर्माण के समय पेड़-पौधों को तकनीकी मशीनों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित स्थानांतरण (ट्री ट्रांसप्लांटेशन) तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्र के सड़क प्रोजेक्ट, कनेक्टिविटी सुधार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से रखा गया। बिश्नेनोई ने युवाओं की समस्याओं और सुझावों को मंत्री के समक्ष रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

मंत्री गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आवश्यक प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने की बात भी उन्होंने कही।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। क्षेत्र के युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Post a Comment

और नया पुराने