राजस्थान बिश्नोई समाचार बीकानेर स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी के निदेशक श्री दिलीप सिंह जी महेचा का हृदयपूर्वक आभार जताया समराथल फाउंडेशन ने शिक्षा के पावन क्षेत्र में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जो अनुपम उदाहरण स्प्रिंग बोर्ड संस्थान ने स्थापित किया है, वह निस्संदेह प्रेरणास्रोत है। वर्ष 2023 से लगातार समराथल फाउंडेशन को प्रतिवर्ष ₹11 लाख की निरंतर सहायता प्रदान कर आदरणीय दिलीप सिंह महेचा जी ने समाजसेवा की एक उज्ज्वल परंपरा का सूत्रपात किया है। यह योगदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि शिक्षा-जागरण का सशक्त संकल्प है।
वर्ष 2026 में लालासर साथरी में आयोजित बिश्नोई समाज के 9वें युवा सम्मेलन में राजवीर सर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। उनके माध्यम से स्प्रिंग बोर्ड संस्थान की ओर से पुनः ₹11 लाख की सहयोग राशि समराथल फाउंडेशन को भेंट की गई, जिसने सेवा को संकल्प से कर्म तक पहुँचाने का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया।
“यही पशु-प्रवृत्ति है कि आप-आप ही चरे, वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे।”
आपका सतत सहयोग इस वाक्य को कर्मयोग की संज्ञा देता है। यह दान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण है।
एक टिप्पणी भेजें