राजस्थान बिश्नोई बालोतरा धोरीमन्ना की प्रतिभाशाली बेटी श्रीमती ओमी विश्नोई, सुपुत्री श्री किशनलाल धतरवाल, ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (संस्कृत) प्रतियोगी परीक्षा-2023 में सम्पूर्ण राजस्थान में चौथी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
श्रीमती ओमी विश्नोई ने अपनी विद्यालयी शिक्षा धोरीमन्ना के आदर्श विद्या मन्दिर, गुरुकुल विद्या मन्दिर एवं श्री मरुधर विद्या पीठ से प्राप्त की। इसके बाद स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पूर्ण की। वर्तमान में वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली में पीएचडी शोधार्थी हैं।
उनकी यह सफलता और भी प्रेरणादायक है क्योंकि सहायक आचार्य पद पर चयन से पूर्व वे 6 बार विभिन्न राजकीय सेवाओं में अंतिम रूप से चयनित हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कक्षा तृतीय से सीधे कक्षा अष्टम बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था।
उनके पति श्री सुभाष विश्नोई वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरोही में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
शिक्षा और सेवा की समृद्ध परंपरा वाले इस परिवार में बड़े भाई श्री अशोक कुमार RAS अधिकारी, बड़ी बहन हेमलता जी अध्यापक, छोटे भाई डॉ. भजनलाल राजकीय महाविद्यालय गुड़ामालानी में सहायक प्रोफेसर तथा छोटे भाई भुवनेश दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। इस सफलता के पीछे पिता श्री किशनलाल जी एवं बड़े भाई श्री अशोक कुमार जी का सतत मार्गदर्शन और प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है।
बिश्नोई समाचार परिवार की ओर से श्रीमती ओमी विश्नोई जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
एक टिप्पणी भेजें