जाम्भाणी साहित्य अकादमी का समग्र शिविर सम्पूर्ति महासंगम सम्पन्न

राजस्थान बिश्नोई समाचार श्रीगंगानगर जाम्भाणी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविरों का समग्र शिविर सम्पूर्ति महासंगम बुड्ढा जोहड़ डाबला में अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न संस्कार शिविरों के प्रभारी, संयोजक, बिश्नोई संतगण, मंदिर समितियों के पदाधिकारी, वक्तागण, भामाशाह तथा समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्कार शिविरों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इन्हें समाज में संस्कार, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। साथ ही अकादमी से इन शिविरों का विस्तार गाँव-गाँव तक करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में जाम्भाणी साहित्य अकादमी के अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे संस्कार शिविर नई पीढ़ी को गुरु जम्भेश्वर भगवान की शिक्षाओं, पर्यावरण संरक्षण, जीव दया एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

इस सफल, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए बुड्ढा जोहड़ डाबला मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद जी एवं उनकी समस्त टीम को जाम्भाणी साहित्य अकादमी परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद, साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने