सुधीर बिश्नोई को मिला "इंडियन मीडिया वॉरियर अवॉर्ड-2026" दैनिक भास्कर में पत्रकार हैं बिश्नोई


एमपी में कफ सिरप के नशे के काले कारोबार का खुलासा करने पर सुधीर बिश्नोई को मिला "इंडियन मीडिया वॉरियर अवॉर्ड-2026"

राजस्थान बिश्नोई समाचार जयपुर। खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दैनिक भास्कर के पत्रकार सुधीर बिश्नोई को जयपुर में आयोजित इंडियन मीडिया वॉरियर अवॉर्ड्स-2026 में सम्मानित किया गया। पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में आयोजित समारोह में यह सम्मान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने प्रदान किया।

सुधीर बिश्नोई को यह सम्मान वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में फैले कफ सिरप के अवैध कारोबार पर की गई उनकी खोजी रिपोर्टिंग के लिए दिया गया। उनकी पड़ताल में सामने आया था कि रीवा समेत आसपास के क्षेत्रों में खांसी की कफ सिरप 150 से 200 रुपये प्रति बोतल तक ठेलों और अवैध माध्यमों से खुलेआम बेची जा रही थी तथा इसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा था।
रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश पुलिस ने कई जिलों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध बिक्री नेटवर्क और सप्लाई चेन पर शिकंजा कसा। इसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दवाइयों की अवैध उपलब्धता में उल्लेखनीय कमी आई। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी डॉक्टर के पर्चे के बिना ऐसी दवाओं की बिक्री रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्भीक, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुधीर बिश्नोई के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंडियन मीडिया वॉरियर अवॉर्ड्स-2026 के तहत देशभर के उन पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने जनसरोकार, निष्पक्षता और पत्रकारिता के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुधीर बिश्नोई ने आयोजन समिति तथा निम्मी राव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ी खोजी पत्रकारिता को मिली पहचान है, जो उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित 

Post a Comment

और नया पुराने