राजस्थान बिश्नोई समाचार जोधपुर, जून 2025 समराथल फाउंडेशन द्वारा कक्षा 10वीं के बाद NEET एवं IIT के लिए चयन प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न की गई। इस कार्यक्रम में विश्नोई समाज के जरूरतमंद और होनहार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में आईएएस श्री दिनेश बेनीवाल और आरएएस कौशल्या बिश्नोई ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया और छात्रों को मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन की छात्रा नेहा, जिन्होंने IIT में चयन प्राप्त किया, को सम्मानित किया गया। नेहा ने अपने प्रेरणादायक भाषण से छात्रों को मार्गदर्शन दिया। वहीं पूर्व चयनित छात्र डॉ. दिलखुश जोजियाली ने सफलता के मंत्र साझा किए।
फाउंडेशन अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश विश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया और समाज के सभी वर्गों से सकारात्मक सहयोग की अपील की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल विश्नोई ने फाउंडेशन की यात्रा और उपलब्धियों की जानकारी दी। संचालन कोषाध्यक्ष श्री जयप्रकाश खिलेरी ने किया।
🔹 नई पहल – अब लॉ की पढ़ाई की सुविधा
समराथल फाउंडेशन ने अब लॉ की तैयारी के लिए Law Prep Tutorial, Jodhpur के साथ समझौता (MoU) किया है। यह समाज के छात्रों के लिए न्यायिक सेवाओं में भविष्य बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
जल्द ही लॉ कोर्स के लिए आवेदन की जानकारी जारी की जाएगी। 🌱 समराथल फाउंडेशन - शिक्षा से सेवा की ओर एक समर्पित यात्रा।
एक टिप्पणी भेजें