जंभसार कथा समापन पर पाहाल ग्रहण कर हवन में दी आहुतियां

 यज्ञ कथा समापन समारोह के दौरान मौजूद बिश्नोई समाज के लोग। 
 राजस्थान बिश्नोई समाचार ओमप्रकाश बिश्नोई जालोर साचौर क्षेत्र के डेडवा गांव स्थित जंभेश्वर साथरी में सोमवार को जंभसार ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का समापन हुआ। मुकाम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामानंद महाराज कथावाचक स्वामी सच्चिदांनाद महाराज के सानिध्य में आयोजित समापन समारोह में सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई सहित विश्नोई समाज के लोग मौजूद थे। कथा के समापन पर 120 शब्दों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की पूर्णाहुति के बाद समाज के लोगों ने पाहल ग्रहण किया। स्वामी रामानंद ने कहा कि समाज सुधार में क्रांति तभी सकती है जब हर व्यक्ति समाज के विकास को लेकर सकारात्मक सोच रखेगा। उन्होंने कहा परिवार में शिक्षा के साथ दीक्षा देना भी जरूरी है। जिस परिवार में संस्कार का निर्माण नहीं है वह परिवार संस्कार विहीन ही होगा। उन्होंने प्रत्येक परिवार में सूर्योदय से पूर्व नित्य क्रिया से निवृत होकर गाय के देशी घी से यज्ञ करने की सीख देते हुए बताया कि इससे परिवार के कल्याण के साथ पर्यावरण भी शुद्ध हो सके। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा जांभोजी के 29 नियमों की आचार संहिता पर चलने वाला जीवन में कभी असफल नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई ने कहा आज के दौर में शिक्षा की महत्ती आवश्यकता हो गई हैं,समाज के युवाओं को बुजुर्गों का मार्गदर्शन नहीं मिलने से वो अपने लक्ष्य धर्म से विमुख हो रहे हैं। विधायक सुखराम बिश्रोई ने कहा समाज के विकास के लिए आपसी मतभेद भुलाने होंगे। वन्य जीव रक्षा एवं पर्यावरण सेवा समित संरक्षक गंगाराम पुनिया ने कहा समाज में मृत्यु भोज की पाबंदी के बावजूद शिक्षित वर्ग ही इसे अपना रहे हैं, जिससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस महासचिव रामावतार मांजू, पूर्व बीईईओ राणाराम बिश्रोई सुरेंद्र साहू, जंभेश्वर पर्यावरण सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष रामर| विश्रोई, यूथ कांग्रेस महासचिव श्याम विश्रोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुनमाराम विश्नोई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान वर्षा विश्रोई, संत सुखदेव मुनि, संत कृपाचार्य, सरपंच पुनी देवी, सुजानाराम खिलेरी, ओमप्रकाश बागड़वा, धीमाराम बांगड़वा, प्रहलाद जाणी, जगमाल सारण दयाराम खिचड़ सहित समाजबंधु मौजूद थे।
जागरण में दी जंभेश्वर भजनों की प्रस्तुति : जंभसारज्ञान यज्ञ के छठे दिन रविवार रात कलाकार सुचित लटियाल की ओर से भगवान जंभेश्वर के भजनों की प्रस्तुतियों पर भक्त जमे रहे। 
पौधरोपणकिया : जंभसारकथा के समापन के दिन जंभेश्वर साथरी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज ने पौधा रोप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांग्रेस महासचिव रामावतार मांजू की ओर से पौधे ट्री गार्ड भेंट किए। 

Post a Comment

और नया पुराने