राजस्थान बिश्नोई समाचार भीलवाड़ा, राजस्थान। श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर प्रांगण, समेलिया धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना संगम में हरियाणा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम श्रद्धा, आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कुलदीप बिश्नोई ने स्वामी सच्चिदानंद जी, स्वामी भागीरथ दास जी शास्त्री एवं स्वामी भगवान प्रकाश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है तथा गुरु जम्भेश्वर भगवान के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं, बिश्नोई समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजकों का आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में श्री अमरचंद बिश्नोई के आवास पर आयोजित आत्मीय मिलन एवं जलपान कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां समाज के लोगों से स्नेहपूर्ण भेंट हुई।
एक टिप्पणी भेजें