राजस्थान बिश्नोई समाचार बालोतरा गुड़ामालानी की बारासण पंचायत के गोगाजी मंदिर क्षेत्र में हिरण शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। शिकारियों द्वारा लगाए गए कुड़ (फंदे) में फंसने से एक हिरण का पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना परमेश्वर मेघवाल, अमरा राम मेघवाल, सदा राम पंवार और किशना राम पंवार ने दी। सूचना मिलते ही विश्नोई यूथ टीम के सतीश सियाग मौके पर पहुंचे और घायल हिरण को तुरंत रूगनाथ सियाग के निजी वाहन से अमृता देवी रेस्क्यू सेंटर, कातरला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इसी मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पर्यावरण प्रेमी सतीश सियाग के अनुसार रेंजर श्रीराम वन विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक घर से हिरण की खाल और पक्का हुआ मांस बरामद किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।एक आरोपी हिराराम पुत्र सुजाराम भील निवासी बारासण को गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीराम विश्नोई,वन रक्षक रामजीवन गोदारा, ओमप्रकाश विश्नोई,नरेश गोदारा,विमला विश्नोई वन पाल ,तिजो वन रक्षक,धोली वन टीम ने कार्रवाई धोरीमन्ना वन विभाग की टीम ने 6 घंटे में कार्रवाई कर आरोपी गिरफ्तार किया गया जिसमें कार्मचारी रामजीवन गोदारा, ओमप्रकाश की अहम भूमिका रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें