धोरीमन्ना में अवैध खेजड़ी कटाई और कॉलोनी बसाने का मामला, ग्रामीणों में रोष एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान बिश्नोई समाचार बालोतरा धोरीमन्ना क्षेत्र में अवैध खेजड़ी कटाई और बिना अनुमति कॉलोनी बसाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा हरे-भरे खेजड़ी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, साथ ही नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अवैध कॉलोनियों को हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी पेड़ क्षेत्र की पहचान और पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनकी कटाई से न केवल हरियाली खत्म हो रही है, बल्कि पशुधन और किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। इस मौके पर चैयरमेन मनोहर विश्नोई,जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता दिनेश कुलदीप, जयकिशन ढ़ाका पत्रकार, जम्भेश्वर वन्यजीव एवं पर्यावरण संस्था जिलाध्यक्ष भंवरलाल भादू, किसनाराम विश्नोई,धूडाराम मेगवाल, दिनेश जांगू,रमेश ढ़ाका, सुरेश खीचड़, हनुमान बोला,रामजीवन खिलेरी, हनुमान खिलेरी ,चैतनदास बाबा,प्रदीप,मुन्ना रोहिला, दिनेश डीके महिपाल भादू,गणपत जांगू, मिश्राराम राजपुरोहित,गणपत जांगू, भुवनेश राव,नारायण माचरा, सुरेश ढ़ाका, दिनेश ढ़ाका आदि मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने