भारत के नंबर-1 यूट्यूब ब्लॉगर सौरव जोशी की सगाई, दुल्हन का चेहरा व नाम आया सामने

भारत के सबसे बड़े यूट्यूब ब्लॉगर सौरव जोशी (Sourav Joshi Vlogs) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी सगाई हो चुकी है और उनकी होने वाली पत्नी का नाम अवंतिका भट्ट (Avantika Bhatt) है।

Jaago tum वेबसाइट व सूत्रों के मुताबिक, अवंतिका उत्तराखंड निवासी हैं और एक प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिताजी जाने-माने ज्योतिषाचार्य माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और सौरव जोशी के फैंस लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। 


काफी समय से लोगों को इंतजार था उनके फॉलोअर्स को कि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था वह वीडियो में जरूर दिखते थे अंतिका के चेहरे पर मास्क लगा हुआ रहता था और नाम भी उजागर नहीं किया गया था। 

सौरव जोशी, जो आज भारत के सबसे पॉपुलर व्लॉगर माने जाते हैं, अपने परिवार और दोस्तों के साथ बनाए गए दिलचस्प व्लॉग्स की वजह से हर उम्र के दर्शकों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं और हर वीडियो मिनटों में ट्रेंड करने लगता है।

फैंस अब बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी शादी कब होगी। कहा जा रहा है कि जल्दी ही शादी की तारीख भी घोषित की जा सकती है।

 सौरव जोशी के चाहने वालों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने