खारा में बिश्नोई समाज कि परम्परा अनुसार हुआ हिरण का अंतिम संस्कार

राजस्थान बिश्नोई समाचार फलोदी क्षेत्र के खारा गांव में बीती रात्रि 12 बजे दो हिरणों का शिकार हुआ। गोली कि आवाज सुनकर पर्यावरण प्रेमी सहीराम बिश्नोई उस दिशा में भागे तो आगे शिकारी खङे थे। पर्यावरण प्रेमीयो कि आवाज सुनकर शिकारी भागने लगे तभी मजीद नाम शिकारी को धर दबोचा जिसके पास एक बंदूक ओर कुछ अन्य शिकार सम्बधि हथियार बरामद हुऐ शकुर खां नामक शिकारी भागने मे सफल रहा। ईस घटना क्रम कि वन्य विभाग को सुचना दि गई, वन्य विभाग ने घटना स्थल पर पहुच कर नाम जद मुकदमा पुलिस थाना फलोदी मे दर्ज करवाया। सूरज निकला जैसे जैसे लोगो को सुचना मिल गयी लोग ईकटा होते गये। दोपहर मे लोगो का आक्रोश देख पुलिस महकमे मे हङकप मंच गया। वन्य जिव प्रेमीयो ने दुसरे आरोपी को गिरफ्तार नही करने पर धरना ने का ऐहलान कर दिया। पुलिस व प्रशासन द्वारा जल्द दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया।  वन्यजीव प्रेमियों ने कहा कि अगर जल्द गिरफ्तार नहीं होने  NH 15 भी बंद किया जाएगा। धरना समाप्त कर हिरण का पोस्टमार्टम करवाया तथा विश्नोई समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने बिश्नोई परंपरा के अनुसार हिरण का अंतिम संस्कार किया। अखिल भारतीय जिव रक्षा बिश्नोई सभा द्वारा उप जिला कलेक्टर फलौदी के नाम का ज्ञापन दिया। कि नाम जद शीकारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाऐ। पुलिस ने दोनों के नामजद मुकदमा दर्ज कर साथि शिकारी को गिरफ्तार करने की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने