अमेरिका में मध्यप्रदेश के होनहार बेटे विशाल विश्नोई ने लहराया भारत का परचम


मध्यप्रदेश बिश्नोई समाचार हरदा (मध्यप्रदेश)/बर्मिंघम अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में हरदा जिले के ग्राम कड़ोला निवासी विशाल गोदारा (विश्नोई) ने पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

विशाल के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का तिरंगा शान से फहराना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

उनकी यह उपलब्धि खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और प्रदेश के युवाओं के लिए यह बताती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हरदा के लाल विशाल विश्नोई को इस अद्भुत सफलता के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण जन, और खेल जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने