राजस्थान बिश्नोई समाचार बीकानेर। ऊर्जा थिएटर सोसाइटी की ओर से शनिवार को टाउन हॉल में नाटक 'अमर अमृता' का प्रभावी मंचन किया गया। अमृता देवी व उनके परिवार के ऐतिहासिक बलिदान पर आधारित इस नाटक में दर्शाया गया कि किस प्रकार खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए अमृता देवी ने अपनी तीन पुत्रियों समेत 363 लोगों के साथ अपने प्राणों की आहुति दी।
नाटक में पर्यावरण संरक्षण और बिश्नोई समाज की परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्तुति दर्शकों के मन को छू गई और उन्हें पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
🎭 निर्देशक: अर्पित प्रजापत
✍️ लेखक: रविंद्र जोशी
🎬 संयोजन: स्पर्श थिएटर वर्क्स
👥 मुख्य कलाकार: जयदीप, यश, अनामिका, मयंक, मोहिनी, दुष्यंत, उषा, हिमांशी, दीपक, विवेक, मीनाक्षी, गिरधारी, धर्मवीर, अनामिका, देवेंद्र, हिमांशु, प्रियांशु, विकास, कनिष्क, विपुल, सुमित, साक्षी, वैभव आदि।
कार्यक्रम का संचालन मनोज बिश्नोई व टीम ने किया। लाइट और म्यूजिक का संयोजन भी प्रभावशाली रहा।
एक टिप्पणी भेजें