श्रीराम ढाका उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित टीम बाड़मेर की ओर से बाड़मेर गौरव सम्मान 2026 कार्यक्रम में मिला सम्मान

राजस्थान बिश्नोई समाचार बालोतरा धोरीमना रक्तकोष फाउंडेशन के जोधपुर संभाग अध्यक्ष धोरीमना निवासी पत्रकार श्रीराम ढाका को रविवार को टीम बाड़मेर की ओर से आयोजित बाड़मेर गौरव सम्मान 2026 कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया 
रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने बताया कि श्रीराम ढाका ने विगत 7 वर्षों की अवधि में रक्तदान के क्षेत्र मेे सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है। इनके नेतृत्व में रक्तकोष फाउंडशेन बाड़मेर ने विगत 7 वर्षों में 8359 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेशन करवाया और साथ ही जरूरतमद व्यक्तियों को रक्त मुहैया करवाने के लिए रक्तदाताओं को प्रेरित किया। श्री ढाका के द्वारा स्वयं रेयर ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव का 29 बार रक्तदान किया तथा रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए 1 जून 2022 से 31 दिसंबर 2025 तक 21 रक्तदान शिविरो के माध्यम से करीबन 4200 यूनिट सहित विगत 07 वर्षो में विभिन्न केंपो एवम इमरजेंसी होने पर अस्पतालो में 5100 यूनिट रक्तदान करवाया।
 रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुथार ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में सरहानीय कार्य करने पर रक्तकोष फाउंडशेन द्वारा इन्हें कार्ल लेंड स्टिनर श्रेष्ठ रक्तदान अवार्ड 2021 एवं श्रेष्ठ जिला रक्तदान सम्मान 2023 से सम्मानित किया जा चुका है। इनके द्वारा  25 मई 2025 को धोरीमन्ना में आयोजित रक्तदान शिविर में इनके परिवार के तीन पीढ़ियों के 15 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया एवं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना रिकॉर्ड दर्ज किया गया 
टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी इन उपलब्धियां को मध्य नजर रखते हुए टीम बाड़मेर द्वारा रविवार को आयोजित बाड़मेर गौरव सम्मान 2022 के तहत रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर रक्तकोष फाउंडेशन के जोधपुर संभाग अध्यक्ष श्रीराम ढाका को उत्कृष्ट सेवा सम्मान  के लिए चयन किया गया
इस दौरान श्रीराम ढाका ने कहा कि रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए निरंतर कार्य कर रहा हूं यह उपलब्धि मेरे रक्तवीर साथियों को समर्पित करता हूं

Post a Comment

और नया पुराने